Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल

देहरादून, न्यूज़ आई : पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल है. ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर खुद सीएम धामी भी मुख्यालय पहुंचे. जहां गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवामय के बीजेपी नारे लगा रही है. झालमुड़ी और रसगुल्ले से बीजेपी कार्यालय पर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया गया. वहीं, सीएम धामी और बीजेपी अध्यक्ष ने घोषणा कि है कि बंगाल चुनाव का पूरे प्रदेश में अगले 3 दिनों तक जश्न मनाया जाएगा. इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा.