Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना फिल्म एनिमल में आयेंगी नजर

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आयेंगी। ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अब फिल्म एनिमल बना रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे। ‘एनिमल’ में रणबीर और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। संदीप की फिल्म ‘एनिमल’ में पहले परिणीति चोपड़ा रणबीर कपूर के ऑपोजिट नजर आने वाली थीं, लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट और बिजी शेड्यूल के कारण परिणीति को यह फिल्म छोड़नी पड़ी। टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा का मानना है कि रश्मिका इस फिल्म में बिल्कुल फिट बैठती हैं।एनिमल में रश्मिका, रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म एनिमल के इसी साल गर्मी में फ्लोर पर जाने की संभावना है।