Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा कोरोना वैक्सीन को पेटेंट मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान का सीएम ने किया समर्थन

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा कोरोना की वैक्सीन को पेटेंट मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे वैश्विक सर्व सुलभ टीकाकरण एवं चिकित्सा अभियान के अंतर्गत 20 जून को विश्व जागृति दिवस के दिन पेटेन्ट फ्री करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। आज स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांत के संयोजक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट की तथा अभियान की जानकारी उन्हें दी जिसका समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमारा देश वसुदेव कुटुंबकम की बात को लेकर चलने वाला देश है, स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से कोरोना वैक्सीन पेटेंट मुक्त हो जाएगी तो वैक्सीन के उत्पादन में कोई कमी नहीं आएगी और जल्द से जल्द यह जनसामान्य तक पहुंच सकेगी। उन्होंने स्वयं इस अभियान में डिजिटल हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया । स्वदेशी जागरण मंच प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के संयोजक सुरेंद्र सिंह, प्रिंस यादव, आधार वर्मा, प्रिंस भट्ट, दीपक गैरोला, उपस्थित रहे । मुख्यमंत्री ने स्वदेशी जागरण मंच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका यह अभियान सफल हो।