Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

गृहमंत्री अमित शाह के दून आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

देहरादून, न्यूज़ आई : एफआरआई में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में प्रतिभाग करने के लिए सात अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंच रहे हैं। गृहमंत्री के दून आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया। कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास बिना अनुमति ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने सुरक्षा बलों को सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी कर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। ड्यूटी के दौरान पुलिस बल मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेगा। वीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वह कार्यक्रम से पूर्व ही संपूर्ण रूट का निरीक्षण कर लें। इस दौरान आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, डीआईजी इंटेलिजेंस दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी देहरादून अजय सिंह आदि मौजूद रहे।