Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से की भेंट

रूद्रपुर/देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रमेश मिड्डा के आवास पर जाकर जगन्नाथ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी निश्चलानंद ने मुख्यमंत्री धामी से विचार-विमर्श भी किया। सभी ने राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की।
इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विकास शर्मा, आदि उपस्थित थे।