Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में जनपद चमोली की 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
  • अनुपूरक बजट में आत्म निर्भर, विकसित और समृद्ध उत्तराखण्ड की सोच: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के नाम गैरसैंण में एक साल में दो सत्र चलाने का रिकॉर्ड
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण विधानसभा में पेश किया ₹ 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखण्ड को वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है

पिछले पांच वर्षों में गैरसैंण में सबसे अधिक समय तक विधानसभा सत्र चला: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गैरसैंण में सबसे अधिक समय तक विधानसभा सत्र चला है। सत्र के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया अराजकता फैलाने वाला है। कभी कहीं चले जाना और कभी प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंच जाना, कांग्रेस के इस व्यवहार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के युवराज की हताशा साफ दिखाई देती है और उनका आचरण सबके सामने है। धामी ने कहा कि कांग्रेस के परम मित्र अखिलेश उत्तराखंड के लोगों के बारे में कैसी सोच रखते हैं, यह भी सवाल है। उन्होंने रामपुर तिराहा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए काला दिन है। सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे आंदोलन के जख्मों को कुरेदने का काम किया है। उत्तराखंड कांग्रेस का कोई नेता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मामले में चुप क्यों है। खरगे जी, उत्तराखंड के लोग नहीं जानते कि आप किस जाति के हैं। वहां शुद्धीकरण उन्मादी नारों और गंदगी का हुआ है। अब प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में बोल रहे हैं। मैं यहां से कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री मोदी  2029 में और बड़े बहुमत से आएंगे। नेता प्रतिपक्ष मंच पर कॉमेडियन ला रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी है। हमारी सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ। विधानसभा में किसी छोटे ठेकेदार की बात करना सदन का उद्देश्य नहीं है। कांग्रेस झूठ फैलाती है। धामी ने मंत्री रेखा आर्या का जिक्र करते हुए कहा कि 22 साल तक साथ रहने के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई। उनके मुताबिक, गड़बड़ी तब हुई, जब मंत्री ने पति की गलत बातों को मानने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त भू-कानून लाया गया है। मदरसा बोर्ड हटाकर नया प्राधिकरण बनाया गया और गलत तरीके से चल रहे 250 से अधिक मदरसे बंद किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मदरसा बोर्ड बनाते समय केवल एक समाज को शामिल किया था, जबकि उनकी सरकार ने सभी अल्पसंख्यकों को इसमें रखा है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है और यह सफाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply