गैरसैंण में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा का सत्र विपक्षी दलों के हंगामे के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
देहरादून, न्यूज़ आई : गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा का सत्र विपक्षी दलों के हंगामे के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. विपक्ष के जोरदार विरोध और वेल में कागज फेंकने, काले झंडे लहराने और हंगामे के बीच ₹7,844.18 करोड़ के अनुपूरक बजट समेत कुल 10 विधेयक सदन में पारित कर दिए गए. विपक्ष ने सत्र की अवधि बेहद कम होने का विरोध किया और जनता से जुड़े मुद्दों पर कम चर्चा का आरोप लगाया. विधानसभा सत्र के दूसरे दिन करीब 1 बजकर 10 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. इस तरह भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र पूरे 11 घंटे भी नहीं चल पाया.
