Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

संजय राउत ने नारायण राणे की गिरफ्तारी को सही ठहराया

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी को शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने योग्य बताया है. संजय राउत ने कहा की अब नारायण राणे का मामला खत्म हो चुका है. जो कार्रवाई की गई, वो नियमों के आधार पर हुई है.
वहीं, नारायण राणे की गिरफ्तारी को लेकर फोन पर निर्देश देने वाले महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री का बचाव करते हुए संजय राउत ने कहा, “अनिल परब ने क्या आदेश दिए पुलिस को, वो मुझे नहीं पता.. लेकिन वो कैबिनेट मंत्री हैं, उद्धव ठाकरे के कैबिनेट के सभी मंत्री सरकार में हैं.”
साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उद्धव ठाकरे ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चप्पल मारने वाले बयान पर सवाल पूछने पर संजय राउत ने कहा, “सालों बाद अब उद्धव ठाकरे के चप्पल वाला बयान याद आ रहा है, वो कब और क्यों दिया गया था.