Breaking News
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
  • माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।

उत्तराखंड ने खोया एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और जनप्रिय नेता: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूड़ी का 19 मई की सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल में 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ. वे पिछले करीब एक माह से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई लोगों ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की. जबकि राज्य के सभी दलों के नेताओं, अधिकारियों ने उनके निवास स्थान पर उनके दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. आज प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखे गए हैं. साथ ही सरकारी निजी प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे. प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक रखा गया है. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे.

मुख्यमंत्री  श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल  भुवन चंद्र  खंडूरी  के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। । मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत आधार प्रदान करने में स्वर्गीय श्री खण्डूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यहित में अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए, जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply