Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देहरादून पहुंचकर पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि दी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का आज हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले भाजपा मुख्यालय में उनके अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं. वहीं भारत के उप राष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (सीपी राधाकृष्णन) देहरादून पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात करते हुए अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की.

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कुछ तस्वीरों के साथ इसकी जानकारी भी दी है. उन्होंने लिखा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल बीसी खंडूरी जी को आज देहरादून में उनके घर पर दिल से श्रद्धांजलि दी. उन्हें एक असाधारण नेता, एक बेहतरीन सैनिक और एक अनुभवी एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन देश और उसके लोगों की सेवा में लगा दिया, जिनका योगदान कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और भारत के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में एक हमेशा रहने वाली विरासत है’.