Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

‘सुशासन दिवस’ कार्यक्रम में बोले अमित शाह कहा मोदी सरकार ने स्वराज को सुराज में बदला

दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है और योजनाओं का फायदा आम लोगों को मिल रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित ‘सुशासन दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है. इसके साथ ही, गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वराज को सुराज में बदला.

अमित शाह ने कहा कि भारत में दूसरे देशों से बेहतर वैक्सीनेशन है. अस्पतालों को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाया. 130 करोड़ लोगों का टीकाकरण बड़ा काम है. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है. मोदी सरकार में अब देश बदल रहा है. इसके साथ ही, योजनाओं को पूरा करना अब सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं सिर्फ कागजों पर रह जाती थी. लेकिन अब लोगों को सस्ती दवाईयां मिल रही हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अटल आधुनिक भारत में सुशासन को सही अर्थ में जमीन पर उतारने का काम किया. 70 साल में हमारे लोकतांत्रिक सिस्टम से लोगों का भरोसा उठता जा रहा था क्यों​कि लोकतंत्र के सुफल तभी लोगों तक पहुंचते हैं जब स्वराज को सुराज में परिवर्तित करें. नरेंद्र मोदी ने लोगों की स्वराज को सुराज में बदलने की अपेक्षा को जमीन पर उतारने का काम किया.