Breaking News
  • विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गणपथ’ पार्ट वन को लेकर चर्चा में

बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में पहचान बना चुके हैंडसम अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गणपथ’ पार्ट वन को लेकर चर्चा में हैं। गणपथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है।
मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। फिल्म के इस टीजर में टाइगर शर्टलेस अवतार में एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस टीजर को साझा करते हुए टाइगर ने लिखा-‘तैयार रहना! गॉड के आशीर्वाद से जनता को मिलने आ रहा है गणपथ अगले साल क्रिसमस पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में एक साल बाद 23 दिसंबर को!’