Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

दिल्ली में लॉकडाउन के ऐलान के बाद शराब की दुकानों में उमड़ी भीड़

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के लॉकडाउन का ऐलान करने के कुछ देर बाद ही दिल्ली की अलग-अलग मार्केट में अचनाक लोगों की भीड़ बढ़ गई. सबसे ज्यादा खराब स्थिति शराब के ठेकों पर थी. यहां लोग शराब का स्टॉक लेने के लिए जान की परवाह किए बगैर कोरोना वायरस का कहर रोकने के लिए लागू कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाते नजर आए.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन लगा दिया गया है. ये लॉकडाउन आज रात दस बजे से अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. पाबंदियों का ऐलान होते है दिल्ली के ठेकों में हलचल बढ़ गई.
शराब की दुकानों पर भीड़ इतनी ज्यादा है कि पुलिस को क्राउड मैनेजमेंट करना पड़ा. आपको बता दें कि पिछले साल भी लॉकडाउन के कारण ऐसी ही हलचल देखने को मिली थी.