Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

पंजाब कांग्रेस में बगावत, 25 विधायक पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उठा भूचाल थमा नहीं है. कोरोना संकट से जूझ रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए अगले साल होने वाले चुनावों से पहले असहज करने वाली स्थिति बनी हुई है. इस बीच पंजाब कांग्रेस के झगड़े पर दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक हो रही है. कांग्रेस हाईकमान की ओर से पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है. यहां पर सभी विधायक, मंत्री एक तीन मेंबर्स के पैनल से मुलाकात करेंगे, जहां अपनी दिक्कतों को रखेंगे. इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू भी मौजूद हैं.
दरअसल चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को पूरा ना करने के आरोप के बाद कांग्रेस विधायकों ने अपनी सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था. ऐसे में करीब दो दर्जन विधायक लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर लगातार सवाल उठाते हुए उन पर हमलावर हैं. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू भी लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं, जबकि संगठन के कई नेताओं ने भी प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.