Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

देहरादून से हरिद्वार तक NH7 के विस्तार को लेकर नितिन गडकरी का सीएम धामी ने जताया आभार

देहरादून, न्यूज़ आई: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ट्विटर पर पोस्ट साझा कर कहा कि हमने वन्यजीव आवासों की रक्षा करने और विशेष रूप से हाथियों के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के लिए देहरादून से हरिद्वार तक NH7 के विस्तार के लिए तीन अंडरपास विकसित किए हैं। इन अंडरपासों के कार्यान्वयन का उद्देश्य वन्यजीवों की मुक्त आवाजाही को बढ़ावा देना और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा करना है। यह पहल वन्य जीवन पर मानव विकास के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने और जैव विविधता के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के साधन के रूप में कार्य करती है इस पोस्ट के बाद सीएम धामी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने  ‘राष्ट्रीय राजमार्ग 7’ के देहरादून-हरिद्वार खंड के किनारे तीन अंडरपास के विकास के लिए गडकरी का आभार जताया। कहा कि जैव विविधता की रक्षा के लिए मानव विकास को वन्यजीवों की देखभाल और प्रजातियों के मुक्त आवागमन की आवश्यकता है।