Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 70 हजार से कम नए मामले आए सामने

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस महामारी का ग्राफ अब लगातार गिर रहा है और देश में आज लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 70 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में 62 हजार 224 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि मंगलवार को 60 हजार 471 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए थे.
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67 हजार 294 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 1411 लोगों की मौत हुई. इसके बाद देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2 करोड़ 96 लाख 99 हजार 555 हो गई हैं, वहीं अब तक देश में 3 लाख 81 हजार 931 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.