Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

भारतीय संरक्षण सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की शिरकत

देहरादून, न्यूज़ आई : भारतीय वन्यजीव संस्थान में तीन दिवसीय भारतीय संरक्षण सम्मेलन की शुरुआत कर दी गई है. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने समारोह की शुरुआत करते हुए, राष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी दी. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने इस दौरान वन्य जीवों को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया.

भारतीय वन्यजीव संस्थान में वन एवं पर्यावरण समेत वन्यजीवों से जुड़े तमाम देश भर के शोधकर्ता और अधिकारी पहुंचे. इस दौरान संस्थान में तीन दिवसीय भारतीय संरक्षण सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय वन एवं प्रधानमंत्री भूपेंद्र यादव ने की. इस दौरान उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री सुबोध उनियाल समेत तमाम अफसर भी मौजूद रहे. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने इस दौरान वन्य जीवों को लेकर हुए प्रयास पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि साल 2014 में भारत में 47 बाघ अभ्यारण थे और अब इनकी संख्या 58 हो चुकी है. पिछले 11 सालों में हर साल औसतन एक बाघ अभ्यारण जोड़ा गया है. इसके अलावा सरकार दूसरे जीव डॉल्फिन, हाथी, बाघ, स्लोथ भालू के संरक्षण को लेकर भी काम कर रही है.सम्मेलन के दौरान आईआईएसईआर त्रिवेंद्रम की प्रोफेसर डॉ. हेमा सोमनाथन ने “मधुमक्खियों की संवेदी और संज्ञानात्मक पारिस्थितिकी” पर एक व्यावहारिक व्याख्यान दिया. उनकी प्रस्तुति ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मधुमक्खियां कैसे देखती हैं, सीखती हैं और चारा ढूंढती हैं. देहरादून पहुंचे केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री के सामने राज्य के विभिन्न मामलों को रखा.