Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग ने जब्त किया 3.60 करोड़ कैश Dehradun Uttarakhand

देहरादून, न्यूज़ आई : लोकसभा चुनाव की तारीख तय होने के बाद 16 मार्च से लगी आचार संहिता से अब तक चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में 3 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि जब्त की है. इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) के अंतर्गत उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने ये आंकड़ा जारी किया है.

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सबसे अधिक जब्ती ₹81 लाख की हरिद्वार से की गई है. इसके बाद ₹71 लाख क उधमसिंह नगर और ₹67 लाख की देहरादून में जब्ती हुई है. एनडीपीएस एक्ट के मामलों में ₹1 करोड़ एक लाख की जब्ती, एक्साइज के मामले में ₹1 करोड़ 3 लाख (लीकर) और ₹48 लाख कैश की जब्ती हुई है.

उन्होंने बताया कि निर्वाचन टीमों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बार उनका किराया बढ़ाया गया है. पहले छोटे वाहनों के लिए ₹750, बड़े वाहनों के लिए ₹1800 किराया तय किया गया था. इस बार इस किराये को बढ़ाते हुए छोटे वाहनों के लिए ₹1430, बड़े वाहनों के लिए ₹2840 और 30 सीटर से बड़े वाहनों के लिए ₹3800 प्रतिदिन के हिसाब से किराया तय किया गया है. ईंधन का शुल्क अलग से वहन किया जाएगा.

वाहन चालकों के लिए पहली बार 150 रुपये प्रतिदिन उनके खानपान के लिए और 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा. पोलिंग पार्टियों के साथ जाने वाले वाहनों के चालकों को रहने और खाने की व्यवस्था संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से की जाएगी.

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिली है कि निर्वाचन के समय शादियों की तिथियां भी आ रही हैं. इसको देखते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, आरटीओ और एआरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह से वाहनों का प्रबंध करें कि वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध रहे.