Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने की संगठनात्मक तैयारियां तेज

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी ने अपने सांसदों और कोर टीम के प्रदेशव्यापी प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत 15 जून से कर दी है। इस अभियान के तहत नेताओं को अलग-अलग जिलों और विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके और चुनावी तैयारियों को गति दी जा सके।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को मिशन मोड में काम करते हुए अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में लगातार प्रवास करने और संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवास का मुख्य उद्देश्य बूथ प्रबंधन को मजबूत करना, संगठन की जमीनी पकड़ का आकलन करना और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना बताया जा रहा है।

Leave a Reply