Breaking News
  • देवभूमि की अस्मिता, सुरक्षा और विकास से कोई समझौता नहीं- सीएम धामी
  • उत्तरायणी कौथिग बना ‘वोकल फॉर लोकल’ और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सशक्त मिसाल- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा
  • मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
  • कंडार देवता तथा हरि महाराज की डोली के सानिध्य में उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का मुख्यमंत्री ने किया विधिवत शुभारंभ

हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिव भक्तों को दी शुभकामनायें

देहरादून, न्यूज़ आई : श्रावण मास आज मंगलवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल और एसएसपी अजय सिंह ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और मेले के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले शिव भक्तों का स्वागत करते हुए सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा भगवान भोलेनाथ का सभी को आशीर्वाद प्राप्त हो, शिव एवं गंगा भक्त कांवड़ियों की यात्रा की सुगमता की राज्य सरकार द्वारा प्रभावी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई। सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को राज्य में कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं।