Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पौड़ी आकर मुझे सदैव शांति, आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है। जनपद पौड़ी के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। सीएम ने 110 करोड़ की लागत से 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। धामी ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया। धामी ने संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।