Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

दिव्यांगजनों की मांगों पर विचार कर उचित समाधान निकाला जाएगा: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रांत अध्यक्ष, सक्षम एवं दिव्यांग एसोसिएशन श्री ललित पंत एवं उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित डोभाल के साथ दिव्यांगजनों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं एवं मांग पत्र सौंपा। दिव्यांगजनों ने उनकी मासिक पेंशन में वृद्धि करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिव्यांगजनों की मांगों पर विचार कर उचित समाधान निकाला जाएगा। दिव्यांगजनों के हित में जल्द निर्णय लिया जाएगा। सरकार हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है। सभी वर्गों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं।