Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री से मिले राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में काशीपुर जसपुर एवं रूद्रपुर क्षेत्र के राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने राइस मिलर्स की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि राइस मिलर्स के अनुरोध पर राइस क्रय क्षमता में बढ़ोत्तरी तथ अन्य समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने आवश्यक कार्यवाही हेतु सचिव खाद्य को भी निर्देश दिये है।
इस अवसर पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के श्री सचिन गोयल, राजेश डाबर, निकेश अग्रवाल, राजीव अर्ग्रवाल, अनिल नारंग, बरूण अग्रवाल आदि उपस्थित थे।