Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिय

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की बैठक के दौरान अधिकारियों पीएम गतिशक्ति के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क, रेलवे, औद्योगिक विकास एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यह भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में गति शक्ति योजना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय सचिवों को निर्देश दिये यह जल्द सुनिश्चित किया जाए कि उनसे संबंधित विभागों में गति शक्ति के तहत प्रथम एवं द्वितीय चरण में क्या-क्या कार्य होने हैं। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि विभागों द्वारा पीएम गति शक्ति के तहत गति शक्ति पोर्टल में परियोजनाओं के महत्वपूर्ण डेटा चयनित कर डाले जाएं। पीएम गति शक्ति के कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिये कि वे अतिशीघ्र इससे संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन हेतु अपनी विभागीय टीम का गठन करें तथा पीएम गति शक्ति के तहत होने वाले कार्यों की नियमित समीक्षा भी करें।
इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, सौजन्या, बी.वी.आर.सी पुरूषोतम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।