Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

केदारनाथ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो मामले में दी तहरीर

देहरादून, न्यूज़ आई । श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया। वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ते को  बेरोकटोक मंदिर के बाह्य परिसर में घुमा रहा है। तथा मंदिर के बाहर  भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो के संबंध में मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश/ आदेश जारी किये थे  कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगे तथा ऐसे कृत्य करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जाये इसी क्रम में आज मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी ने थाना-चौकी केदारनाथ को तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने की भी अपेक्षा की  है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।