Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम ने आपदा मृतक के परिजन से की फोन पर बात कर सांत्वना दी

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सायं जनपद उत्तरकाशी के मांडों गांव में अतिवृष्टि के कारण बादल फटने की दुःखद घटना में मृतकों के परिजन दीपक भट्ट से फोन पर बात कर सांत्वना व्यक्त की। अपनी संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सरकार से हर सम्भव सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया।