Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

उत्तराखंड: शासन में बड़ा फेरबदल, आर राजेश कुमार को बनाया देहरादून का डीएम

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड शासन ने सोमवार को बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए हैं। देर रात जारी सूची के मुताबिक 24 वरिष्ठ आईएएस इधर से उधर किए गए हैं। इनमें से कुछ से उनका वर्तमान महकमा छीनकर नए विभाग का प्रभार दिया गया है। कुंभ मेलाधिकारी के तौर पर तैनात चर्चित अफसर दीपक रावत को पिटकुल का निदेशक बनाया गया है। 
वहीं, जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव के स्थान पर आर राजेश कुमार को राजधानी देहरादून का डीएम बनाया गया है। जिन अफसरों के नाम तबादला सूची में हैं उनमें बृजेश कुमार संत, भूपाल सिंह मनराल, विजय कुमार यादव, डॉ. नीरज कुमार, दीपक रावत, दीपेंद्र कुमार चौधरी, रणवीर सिंह चौहान, डॉ. आर राजेश कुमार, हरिश्चंद्र सेमवाल, विनोद सुमन, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक रुहेला, मनीषा पवार, आनंद वर्द्धन, आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, राधिका झा, सचिन कुर्वे, सौजन्या, डॉ, रंजीत कुमार, एसए मुरुगन शामिल हैं।