Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

गणेश गोदियाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने, प्रीतम सिंह होंगे नेता प्रतिपक्ष

देहरादून, न्यूज़ आई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद गणेश गोदियाल को सौंपा गया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी पंजाब की तरह कांग्रेस में अंदरूनी कलह छिड़ी हुई थी। इसे दूर करने के लिए कांग्रेस ने यहां भी पंजाब वाला फॉर्मूला आजमाया। इसके तहत उत्तराखंड में भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रोफेसर जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को सौंपी गई है। चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व सीएम हरीश रावत को सौंपी गई है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को चुनाव प्रचार कमेटी का उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को चुनाव प्रचार कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।