Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह को इन्वेस्टर्स समिट व आपदा सम्मेलन का दिया न्योता

नई दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई : बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से उत्तराखंड में दिसंबर माह में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन, जोशीमठ आपदा सहित राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तथा नवंबर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित होने वाले छठे वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध भी किया।