Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत भारद्वाज गुजरात दौरे पर, समिति की बैठक में हुई शामिल

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज अपने दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं, दीप्ती रावत भारद्वाज प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल हुई। बैठक से पूर्व अहमदाबाद में भाजपा कार्यालय में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के “मन की बात का” प्रसारण प्रदेश कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया।
गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणीजी व गुजरात सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती विभावरीबेन दवेजी से भी मिलना हुआ और मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना यह एक ऐसी योजना है जिसमें महिलाओं द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों को 1 लाख रुपये के ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान है, जिससे महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए उनको सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाना व उनको सशक्त बनाया जा सके।
बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती वानती श्रीनिवासनजी, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती डॉ. ज्योतिबेन पांड्याजी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भिखुभाई दलसानियाजी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती डॉ. दीपिका सरडवाजी एवं सभी पदाधिकारी व अपेक्षित कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।