Breaking News
  • राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में विवाहित महिलाओं पर परिवार की बर्बरता पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • प्रदेश में पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद जारी हुआ नया मतदान प्रतिशत
  • वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश
  • केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों के रात्रि विश्राम पर लगाया प्रतिबंध, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
  • एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, टॉपर छात्र-छात्रों को देंगी मेडल

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में दिये जरुरी दिशा निर्देश

हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिये।
हरिद्वार के निकट आयोजित बैठक में उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याण के कार्यों को आम जन तक पहुचाने में संगठन को अधिक सक्रियता से कार्य करने की बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों और सांसदों के साथ भी विकास कार्य और चुनाव को लेकर चर्चा की। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संग़ठन द्वारा प्रदेश में चलाए जारहे विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि कोविड काल के दौरान जहां अन्य पार्टियो के नेता जंहा घरों में दुबके पड़े थे, वहीं भजपा कार्यकर्ता जीजान से सेवा ही संगठन अभियान के तहत लोगो की सेवा में जुटे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार कर रहे हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि उनकी सरकार जनपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कोविड कॉल को देखते हुए पर्यटन गतिविधियों के ठप होने के मध्यनजर विभिन्न व्यवसायियों जुड़े लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए अलग अलग आर्थिक पैकेज घोषित किये गए।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बैठको के क्रम में सभी मंत्रियों व पार्टी सांसदों व विधायकों की भी बैठक ली। बैठक में नड्डा ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने काम व्यवहार पार्टी के गरिमा के अनुरूप कार्यपद्धति को अपनाने पर जोर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी मंत्रियों की बैठक भी ली। इसमे मंत्रियों से उनके मंत्रालय द्वारा चलाई जारही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सहित सभी मंत्री, सांसद, विधायक प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व मोर्चों के सभी प्रदेश अध्यक्ष महामंत्रियों ने भाग लिया।