Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

ऋषिकेश में अंडरग्राउंड विद्युत लाइनों के लिए केंद्र ने ₹547 करोड़ स्वीकृत किये

देहरादून, न्यूज़ आई : बनारस और हरिद्वार के बाद अब ऋषिकेश में भी अंडरग्राउंड विद्युत लाइनें होंगी. केंद्र सरकार ने इसके लिए एक बड़ा बजट जारी किया है. केंद्र सरकार ने इसके लिए 547 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं. ऋषिकेश देश का तीसरा शहर होगा जिसकी अंडरग्राउंड विद्युत लाइन होगी. इससे पहले हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले को देखते हुए मुख्य बाजार को केबल मुक्त करते हुए अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. ऋषिकेश कुंभ क्षेत्र (गंगा कॉरिडोर) में विद्युत लाइनों के भूमिगतीकरण तथा ऋषिकेश, हरिद्वार एवं देहरादून में विद्युत प्रणाली को स्वचालित (स्काडा) किए जाने के लिए प्रस्तावित डीपीआर के सापेक्ष केंद्र सरकार से कुल 547.83 करोड़ की स्वीकृति दी है.