Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘बीज बम अभियान’’ तथा ‘‘गढ़ भोज’’ अभियान पुस्तकों का लोकार्पण

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में डॉ. अरविन्द दरभोड़ा द्वारा लिखित पुस्तक बीज बम अभियान तथा द्वारिका प्रसाद सेमवाल द्वारा लिखित पुस्तक गढ़भोज अभियान का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने तथा वृक्षा रोपण को बढ़ावा देने के लिये संचालित बीज बम अभियान पारम्परिक बीजों तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रभावी पहल है।
इसी प्रकार राज्य के पारम्परिक खाद्य पदार्थों की देश व दुनिया में पहचान दिलाने के लिये गढ़भोज अभियान भी राज्य के उत्पादों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों विषय वास्तव में समय की मांग बन गये हैं। बीज बम वास्तव में पौधारोपण का भी एक तरीका बन गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी सम्बन्धित विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा। इससे आबादी क्षेत्र के साथ ही वनों में भी फलदार पेड़ों की बहुतायत से मानव वन्य जीव संघर्ष को भी कम करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पारम्परिक उत्पादों में पौष्टिकता की अधिकता भी है। इससे हमारे इन उत्पादों को बेहतर बाजार भी उपलब्ध होगा। तथा रोजगार के साधन भी सृजित होंगे।
इस अवसर पर डॉ. मोहन सिंह रावत ‘गांव वासी’, सेवानिवृत्त आई.ए.एस. डॉ. कमल टावरी , डॉ. मोहन सिंह पंवार, श्री कमलेश गुरूरानी, श्री माधवेन्द्र सिंह, श्री प्रेम पंचोली आदि उपस्थित थे।