Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

दिल्ली HC का निर्देश: ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई की कमी के कारण गई जान तो माना जाएगा अपराध

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर मचे घमासान के बीच गुरुवार को हाई कोर्ट ने कहा, ‘ऑक्सीजन की कमी के कारण अगर किसी मरीज की जान जाती है तो ये अपराध माना जाएगा.’
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हम केंद्र सरकार को निर्देश देते हैं कि वह दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और हमारे आदेशों का सख्ती से पालन करवाएं. आदेशों पर अमल न होने का नतीजा यह होगा कि हम तमाम जिंदगियों को खो देंगे और ‘आपराधिक अपराध’ होगा.
इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि केंद्र ऑक्सीजन टैंकरों के लिए अतिरिक्त संरक्षण मुहैया कराए, और ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्ट के लिए एक अलग कॉरिडोर तैयार करे.