Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल का कल का दौरा किया रद्द

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल का कल का दौरा रद्द कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कल कोरोना की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. इसकी वजह से मैं पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा. बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड नए मामले आ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से देशभर में अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है. दिल्ली समेत कई राज्यों ने ऑक्सीजन की कमी की शिकायत की है. इसको लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया.