Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

मंच पर पहाड़ी टोपी पहने नजर आए पीएम मोदी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें पीएम मोदी ने हिस्सा. इस कार्यक्रम को संबोधत करते हुए सीएम धामी ने पीएम मोदी को नये भारत का शिल्पकार बताया. सीएम धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड की लाइफलाइन बताया. पीएम मोदी मंच पर पहाड़ टोपी पहने बैठे नजर आए। इस दौरान मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को ब्रह्मकमल का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सीएम धामी ने कार्यक्रम के शुरूआत में भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सीएम धामी ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने कहा 2014 से पहले देश में विकास की गाड़ी की रफ्तार थम चुकी थी. तब पीएम मोदी ने देश की बागडोर संभाली. सीएम धामी ने पीएम मोदी 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे हैं. ये उनके उत्तराखंड प्रेम को दर्शाता है. उन्होंने कहा हर बार पीएम मोदी उत्तराखंड के लिए सौगात लेकर आते हैं. सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं. सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड के लिए पीएम मोदी का नया विजन रहता है. आज पीएम मोदी उत्तराखंड के लिए एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर की सौगात लेकर आये हैं. उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सफल होगी. सीएम धामी ने उत्तराखंड को दी जाने वाली सौगात के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. सीएम धामी ने कहा आज उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. इसके लिए केंद्र सरकार की लगातार मदद मिल रही है. उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार लगातार कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं.

देहरादून में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है, जो पहले अकल्पनीय था। अमृतसर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर समेत कई बड़े प्रोजेक्ट प्रगति के नए द्वार खोल रहे हैं, जिनसे लोगों की उम्मीदें जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से समय की बचत होगी, यात्रा सस्ती होगी और किराया-भाड़ा कम खर्च होगा। साथ ही हजारों श्रमिकों को रोजगार मिला है और इंजीनियरों सहित कई क्षेत्रों को इसका लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन को इससे बड़ा फायदा होगा। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी और चारधाम यात्रा के लिए यह इंफ्रास्ट्रक्चर अहम साबित होगा। राज्य विंटर टूरिज्म, विंटर स्पोर्ट्स और वेड इन इंडिया के लिए तेजी से उभर रहा है, वहीं शीतकालीन धार्मिक यात्राओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है।

Leave a Reply