Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी पाए गए कोरोना संक्रमित

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी कोरोना संक्रमित पाए गए। वे होम आईसोलेशन में चले गए हैं। उधर, अन्य नौकरशाहों में इससे खलबली मच गई है। गुरुवार को कई अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बुधवार सुबह जांच कराई, शाम को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्होंने पिछले दो-तीन के भीतर संपर्क में आए अफसरों से अपनी जांच कराने की सलाह दी है। उनके प्रमुख निजी सचिव एमएल उनियाल ने अफसरों को इसकी सूचना भी भेज दी है। गुरुवार को मुख्य सचिव दफ्तर को सेनेटाइज भी किया जाएगा। मुख्य सचिव ने मंगलवार को अफसरों की दो बैठकें ली थी, इनमें से एक बैठक में वे नैनीताल हाईकोर्ट से वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी शामिल हुए। इस बैठक में स्वास्थ्य, वित्त, शहरी विकास विभाग के अफसर मौजूद रहे। सोमवार को भी अपने मीटिंग हाल में बैठकें की थी। विदित है कि सचिवालय में तीन नौकरशाह भी पिछले दिनों संक्रमित पाए गए थे।