Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर किया हमला

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर फिर हमला किया और ग्राफिक की मदद से समझाया कि किस तरह से एक जुलाई तक 12 दिनों में वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण का लक्ष्य हासिल नही किया जा सका। राहुल गांधी ने एक वाक्य में ट्वीट किया, “अंतर पर ध्यान दीजिए। कहां है वैक्सीन।”
उन्होंने ग्राफिक के माध्यम से समझाया कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर का मुकाबला करने के लिए 18 जून को प्रति दिन 69.5 लाख वैक्सीनेशन का लक्ष्य था लेकिन एक जुलाई तक लक्ष्य से 27 प्रतिशत कम महज 50.8 लाख लोगों का ही प्रतिदिन टीकाकरण हो पाया है।
गौरतलब है कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं जिस पर सरकार के मंत्री करारा पलटवार भी कर रहे हैं। इससे साफ है कि सरकार राहुल गांधी के सवालों से परेशान है।