Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

राजनीति के साथ समाज की चिंता कर सकारात्मक माहौल बनाते हैं भाजपा कार्यकर्ताः विनय गोयल

देहरादून, न्यूज़ आई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति समाज एवं राष्ट्रीय सेवा का माध्यम है हम राजनीति के साथ समाज की चिंता कर चीजों को ठीक करने में विश्वास करते हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सम्मेलन मुख्य वक्ता विनय गोयल ने
कैंट विधानसभा जनरल महादेव सिंह मंडल के गांधीग्राम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की इस कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई सेवा अपने आप में उदाहरण है कि हम राजनीति के साथ-साथ समाज की भी चिंता करते हैं दूसरे राजनीतिक दल जहां इस काल में घर बैठे रहे या आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते रहे हमारा कार्यकर्ता निरंतर सेवा कर समाज से संवाद बनाता रहा। हमारा यह भाव केवल आपदा में नहीं निरंतर बना रहना चाहिए।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हम किसी भी पद पर पहुंच जाएं और हमारा कार्यकर्ता भाव एवं सेवा भाव सदैव जीवित रहना चाहिए क्योंकि अंत में हमें उसी के लिए याद किया जाएगा किसी पद के लिए नहीं। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश को अपनी पार्टी और परिवार से भी ऊपर वरीयता देता है इसी एक कारण से देश अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त कर रहा है। धर्मपुर विधानसभाः धर्मपुर नगर मंडल के शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधायक विनोद चमोली ने अन्य राजनीतिक दलों एवं भाजपा के बीच का भेद बताते हुए कहा कि हम 1925 से विचारधारा है 1953 में राजनीतिक दल बने 1977 में हमने देश हित में अपने दल को खत्म किया और 1980 में पुनः भारतीय जनता पार्टी के रूप में राजनीतिक दल की स्थापना की हमारे पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इस देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया अब इस देश व समाज को स्वस्थ व विकसित रखने का दायित्व आज के कार्यकर्ता का है
शक्ति केंद्र सम्मेलनों में मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल मनीष बिष्ट संदीप मुखर्जी महामंत्री सुमित पांडे चंद्र मोहन सिंह सिंह दिनेश सती पार्षद संजीव मल्होत्रा राजपाल पयाल आलोक कुमार मीनाक्षी मौर्य अनीता सिंह सुशील गुप्ता लच्छू गुप्ता के साथ ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।