Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य और सूचना विभाग ने मिलकर पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप किया आयोजित

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य और सूचना विभाग ने मिलकर देहरादून में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया। इस दौरान 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार दिन-रात निःस्वार्थ काम करते हैं और अक्सर अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। यह विशेष कैंप इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए लगाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि पत्रकारों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार और महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय परिसर में इस विशेष स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और पैथोलॉजी सहित अन्य जांचें की गईं।
डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि पत्रकारों की व्यस्तता को देखते हुए यह कैंप आयोजित किया गया है। जहां एक ही छत के नीचे राज्य के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि कैंप में कई लोगों की आभा आईडी भी बनाई गई।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकार हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने बताया कि यह कैंप इन्हीं प्रयासों का एक हिस्सा है। महानिदेशक सूचना ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे।
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कैंप में फिजिशियन डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ. अंकुर पांडे, डॉ. एनएस बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, ईएनटी डॉ. पीयूष त्रिपाठी और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कैंप में आभा आईडी के साथ-साथ ‘वय वंदन’ कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने कहा कि कई पत्रकारों को पहली बार शुगर, बीपी और दृष्टि दोष जैसी समस्याओं का पता चला, जिसके लिए उन्हें तत्काल परामर्श और दवाएं दी गईं।