Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल

एक दिन के DM और SP बनेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स, सीएम ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वोच्च्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को एक उनके जनपद में एक दिन का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। शासन स्तर पर इसके लिए एक कार्ययोजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रेरणादायी पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव कराना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है, ताकि वे उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित हों। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के भी निर्देश दिए। राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर यह उत्सव जनसहभागिता के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना है।