Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पर देवभूमि हुई योगयम

देहरादून, न्यूज़ आई : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पर देवभूमि योगयम हुई. इस अवसर पर लोगों में योग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी तादाद में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प ले रहे हैं. इस दौरान “करो योग, रहो निरोग” का संदेश भी दिया गया. योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है, इसके बारे में जानकारी दी गई. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने योग को अमूल्य धरोहर बताया है.

एमडीडीए द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शिरकत की। इस दौरान मुख्य सचिव व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी, एमडीडीए के सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया, प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रकृति की हरियाली और पहाड़ों की शांत वादियों के बीच एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में एमडीडीए उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा योग जागरूकता के लिए उनके योगदान की सराहना की।

Leave a Reply