Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

पीएम मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल उत्तराखंड ने छह माह में रोजगार सृजन में 28 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की है। इन आंकड़ों के साथ उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर आ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर युवा शक्ति को बधाई दी। सीएम धामी ने बताया कि हाल में जारी फॉर्मल रोजगार सृजन के आंकड़ों में उत्तराखंड की ग्रोथ दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में जनवरी से जून के बीच 28.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। 33 प्रतिशत ग्रोथ के साथ असम पहले, उत्तराखंड दूसरे, बिहार तीसरे, झारखंड चौथे और हिमाचल पांचवें नंबर पर है। इस उपलब्धि पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी प्रधानमंत्री के कथन के अनुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए कार्यरत हैं।