Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला

‘बिग बॉस 13’ के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया है. 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने दुनिया को अलविदा कहा. टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हुआ है. सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत फैन फॉलोइंग थी. इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे. उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था.
सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति रिवाज से संपन्न हुआ. अंतिम संस्कार पर सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के अलावा उनके जानने वाले, इंडस्ट्री के उनके दोस्त सभी पहुंचे हुए थे. लेकिन एक चेहरा जिसे देख हर किसी की आंख और भी नम हो गई वो थीं शहनाज गिल. सिद्धार्थ की मौत के बाद पहली बार शहनाज स्पॉट हुईं ओशिवारा शमशान घाट पर और उन्हें देखकर ये यकीन करना मुश्किल था कि ये वही शहनाज है जिन्हें अब तक लोगों ने देखा. बिखरे बाल, बदहवास हालत, शरीर में मानो जान ही ना हो. सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज टूट चुकी हैं