Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल की सुविधा शुरू

नई दिल्ली: 10 से 15 सितंबर के बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल की सुविधा शुरू होने जा रही है. इसके लिए सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल का रेट जारी कर दिया है. अब इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए लोगों को टोल भरना होगा.
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर 2 रुपये 34 पैसे प्रति किमी के हिसाब से टोल तय किया गया है. इस एक्सप्रेसवे पर बाइक और ऑटो को प्रतिबंधित किया गया है. नए टोल के अंतर्गत अगर कोई सराय काले खां से लेकर मेरठ तक कार से जाता है, तो उसे 140 रुपये का टोल देना होगा. वहीं अगर कोई डीएमई पर इंदिरापुरम से चढ़ता है,तो मेरठ तक के लिए 95 रुपये का टोल देना होगा. इसके अलावा मेरठ के लिए डूडाहेड़ा से 75 रुपये और डासना से केवल 60 रुपये का टोल देना होगा. टोल के ये रेट केवल एक तरफ के हैं.
यूपी गेट से डासना तक एनएच-9 से सफर करने पर किसी तरह का टोल नहीं देना पड़ेगा. टोल केवल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों से लिया जाएगा. क्योंकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को नया बनाया गया, जबकि एनएच-9 का चौड़ीकरण किया गया है.