Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

ओवल टेस्ट: टीम इंडिया महज 190 रनों पर ऑलआउट

नई दिल्ली: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर चौथा टेस्ट जारी है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी जोड़ी कुछ नहीं कर सकी. विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. विराट अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौट गए. उसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 190 रनों पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज इस वक्त 1-1 से बराबरी पर है. इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से ड्ऱ़ॉ रहा. जिसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को धूल चटाई. हालांकि तीसरे ही टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए मैच एकतरफा अंदाज में जीता और सीरीज 1-1 से बराबरी पर हो गई.