Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

किसानों की महापंचायत को देखते हुए करनाल छावनी में किया गया तब्दील !

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महापंचायत करने के बाद अब किसान संगठन आज हरियाणा के करनाल में महापंचायत कर रहे हैं. इसे देखते हुए प्रशासन ने करनाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और धारा 144 लगाई गई है. किसानों की महापंचायत को देखते हुए करनाल छावनी में बदल गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है. बता दें कि करनाल में 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ किसानों ने महापंचायत बुलाई है.
किसानों की महापंचायत को देखते हुए करनाल में 40‌ कंपनियां लगाई गई हैं और रिजर्व पुलिस के जवान भी तैनात हैं. इसमें केंद्रीय सुरक्षाबलों की 10 कंपनियां भी शामिल हैं. इसके अलावा ड्रोन से मदद ली जा रही है और वीडियोग्राफी की जा रही है.