Breaking News
  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम
  • श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी
  • सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश
  • सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का समापन समारोह: गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, जवानों और छात्रों ने किया स्वागत

देश में पिछले 24 घंटे में लोगों को दी गई 1.13 करोड़ से ज्यादा खुराक

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में लोगों को कोरोना रोधी टीके की एक करोड़, 13 लाख से ज्यादा खुराक दी गई है। मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रोधी टीके की अब तक कुल 69 करोड़,90 लाख खुराक दी जा चुकी हैं।
मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को अब तक कुल 69 करोड़, 51 लाख खुराक उपलब्ध कराई गई है। इनमें से पांच करोड़,31 लाख खुराक अब भी राज्यों के पास मौजूद हैं। मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की 78 लाख और खुराक भेजी जा रही है।