Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मोदी सरकार ने चुनावी राज्यों को बजट में दी बड़ी सौगातें !

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कोरोना काल के बीच 2021-22 का बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने कई बड़े एलान किए लेकिन सभी की निगाहें चुनाव राज्यों को लेकर होने वनाले एलान की ओर लगी थीं. वित्त मंत्री चुनावी राज्यों को निराश नहीं किया और कई बड़े एलान किए. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम के लिए वित्त मंत्री ने जमकर पैसा दिया. चुनाव वाले राज्य बड़े राज्यों में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुल 2.27 लाख करोड़ का एलान किया. इस ऐलान में खास बात यह है कि बंगाल से ज्यादा ध्यान तमिलनाडु का रखा गया है.
वित्त मंत्री ने कहा, ”पश्चिम बंगाल में कोलकाता-सिलीगुड़ी के लिए नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट होगा. बंगाल में राजमार्ग पर 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. बंगाल में 675 किमी राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा.”
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने तमिलनाडु, केरल और असम के लिए भी बड़े एलान किए. उन्होंने कहा, ”3500 किमी नेशनल हाईवेज प्रोजेक्ट के तहत तमिलनाडु में 1.03 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसका कंस्ट्रक्शन अगले साल शुरू होगा. 1100 किमी नेशनल हाईवे केरल में बनेंगे. इसके तहत मुंबई-कन्याकुमारी कॉरिडोर भी बनेगा. केरल में इस पर 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे. 34 हजार करोड़ रुपए असम में नेशनल हाईवेज पर खर्च होंगे.