Breaking News
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम
  • सेवा पखवाड़ा के जनसेवा शिविरों में प्रदेशभर में 2,366 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित, शासन पहुंचा गांव-गांव
  • सीएम धामी ने उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी विस्तार को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात की
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना से संबंधित पत्र सौंपा
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होः मुख्यमंत्री

अहंकार और अज्ञानता के वायरस के लिए कोई टीका नहीं : डॉ हर्षवर्धन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है। कांग्रेस नेता के ट्वीट का हवाला देते हुए,डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “कल ही, मैंने जुलाई महीने के लिए टीके की उपलब्धता पर तथ्य रखे। राहुल गांधी की समस्या क्या है? क्या वह नहीं पढ़ते हैं? क्या उन्हें समझ में नहीं आता है? अहंकार और अज्ञानता के वायरस के लिए कोई टीका नहीं है! कांग्रेस को नेतृत्व में बदलाव के बारे में सोचना चाहिए।”
गांधी ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘जुलाई आ गई, वैक्सीन नहीं आई। टीके कहां हैं।’ कोविड टीकाकरण अभियान पर टिप्पणी करने के लिए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए, डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा था कि राज्यों को अपने टीकाकरण अभियान की बेहतर योजना बनाने की आवश्यकता है।
डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “राज्यों को जुलाई के लिए कोविड -19 वैक्सीन आपूर्ति के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है। यह जानकारी 15 दिन पहले राज्यों के साथ साझा की गई थी, साथ ही कुल 12 करोड़ खुराक की दिनवार आपूर्ति के बारे में विवरण दिया गया था, जो जुलाई में उपलब्ध कराया जाएगा। निजी अस्पताल की आपूर्ति इससे ज्यादा होगी।”